'भागकर शादी की थी, अब वो भी भाग गई..' सलमान खान ने सोहेल खान का उड़ाया मजाक, इसलिए नहीं कर रहे शादी?

Salman Khan on Sohail Khan marriage- सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपने शरीर पर काफी मेहनत कर रहे हैं। सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद वो दमदार वापसी के लिए कमर कस चुके हैं। हाल ही में वो द कपिल शर्मा के शो पर नजर आए थे जो कि नए सीजन का पहला शो था।
इस शो में सलमान खान ने जमकर मस्ती की थी और ये एपिसोड काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के साथ कपिल शर्मा ने ढेरों बातें की थी लेकिन सलमान खान काफी अच्छे मूड में थे।
सलमान खान ने शादी को लेकर भी खुलकर बातें कीं। अक्सर वो शादी ना करने को लेकर कोई ना कोई बहाना बनाते हैं लेकिन इस बार उन्होने जो कुछ भी कहा वो काफी चौकाने वाला था। अब शादी ना करने को लेकर उन्होने डर बताया है और सोहेल खान का नाम भी लिया है।
सोहेल की बीवी भी भाग गई...
सलमान खान ने कहा कि, ''सोहेल ने भाग के शादी की थी। इस दौरान फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर घर में रहते थे और सोहेल ने उनसे कहा कि वो घर खाली करें क्योंकि उसने भाग के शादी कर ली है। तब सोहेल ने भागकर शादी की थी और अब वो भी भाग गई।'' सलमान खान ने इसके अलावा अपनी शादी को लेकर भी बात की।
उनका कहना है कि, वो अब इसलिए भी शादी नहीं कर रहे हैं क्योंकि लड़कियां छोटी छोटी सी बातों पर नाराज होकर घर छोड़कर चली जाती हैं और तलाक मांग लेती हैं। और तो और वो मेहनत की कमाई का आधा हिस्सा भी लेकर चली जाती हैं। सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
सलमान खान ने सोहेल खान को लेकर बात करते हुए सीमा सजदेह का नाम नहीं लिया था लेकिन वो काफी मजाक उड़ाते हुए बात कर रहे हैं। हालांकि अरबाज खान का भी तलाक हुआ है लेकिन अब वो शूरा खान से शादी कर चुके हैं। काफी जल्दी शूरा मां बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications