..................... Salman Khan's lucky bracelet missing in Ek Tha Tiger, 'एक था टाईगर' में क्यों गायब था सलमान का लकी ब्रेसलेट - Hindi Filmibeat

'एक था टाईगर' में क्यों गायब था सलमान का लकी ब्रेसलेट

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एक था टाईगर' में सलमान खान का लकी ब्रेसलेट उनके हाथों से गायब था। सलमान खान यूं तो इस लकी ब्रेसलेट को हमेशा अपने साथ रखते हैं लेकिन एक था टाईगर में पहली बार उनके हाथों में ये ब्रेसलेट नहीं था और इसकी वजह थी फिल्म में उनका किरदार।

एक था टाईगर में सलमान ने एक रॉ एजेंट का किरदा निभाया था और चूंकि एक रॉ एजेंट के हाथों में वो ब्रेसलेट सूट नहीं करता इसलिए सलमान ने अपने हाथ से उसे निकाल दिया था। सलमान खान की बहन अल्वीरा खान ने वेबसाइट को बताया "वो सिल्वपर ब्रेसलेट सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुछ साल पहले बनवाया था और सलमान उससे काफी जुड़ गए। लेकिन उस ब्रेसलेट को वो एक था टाईगर में नहीं पहन पाए क्योंकि वो उनके रॉ एजेंट के कैरेक्टर के साथ नहीं जा रहा था। उसे उन्होने अपनी फिल्म रेडी में पहना था औरवो हर उस फिल्म में उस ब्रेसलेट को पहनते हैं जिसमें वो पहन सकते हैं।"

सलमान खान के लिए कहा जाता है कि वो ब्रेसलेट काफी लकी है और वो ब्रेसलेट उनके लिए गुड लक लाता है। लेकिन इस ब्रेसलेट के बिना की गई फिल्म तो सलमान की अब तक की फिल्मों से भी ज्यादा हिट हुई तो क्या अब सलमान किसी भी फिल्म में वो ब्रेसलेट नहीं पहनेंगे? खैर सलमान चाहे वो ब्रेसलेट पहने या नहीं सच तो ये है कि सलमान को किसी लकी चार्म की जरुरत नहीं उनके फैन्स ही काफी हैं उनके गुड़ लक के लिए। रही फिल्मो के हिट होने की बात तो सलमान की फिल्में तो उनके नाम से ही चल जाती हैं उनके ब्रेसलेट से नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X