शाहरुख के बाद अब सलमान खान को हुआ कश्मीर से प्यार!

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान को कश्मीर से बहुत प्यार है। कश्मीर में उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग की है। अब सलमान खान को भी शाहरुख के इस प्यार से प्यार हो गया है। हाल ही में सलमान खान बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर पहंचे जहां पर उन्होने पूरे 45 दिन गुजारे। इन दिनों में सलमान खान को कश्मीर से प्यार हो गया।

ये पहली बार था जब सलमान खान कश्मीर गये थे वहां पर रहते हुए वो कश्मीर की घाटियों में गये और वहां के लोकल लोगों से मिले व वक्त बिताया। सलमान को कश्मीर की खूबसूरती बेहद पसंद आई और साथ ही वहां के लोगों की सिंपलिसिटी।

बजरंगी भाईजान से जुड़ी लेटेक्स खबरें

बजरंगी भाईजान की शूटिंग बाहर करने के चलते सलमान खान और पूरी टीम को पैदल चलना पड़ा और उस दौरान वो आस पास के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ उठाते रहे।

शूटिंग के दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो जाती थी जो कि घंटों बैठकर शूटिंग देखा करते थे। बीच बीच में सलमान खान उनसे मिलते थे और बाते भी करते थे। गाने की शूट के दौरान सलमान खान अशमुकम दरगाह भी गेय जहां पर आज तक कभी भी शूटिंग नहीं की गयी। सलमान के लिए ये एक बेहतरीन एक्सपीरिंयस था।

सलमान अब फिर से कश्मीर जाना चाहते हैं और अब जबकि उनकी फिल्म तैयार है तो वो चाहते हैं कि कश्मीर के लोग इस फिल्म को देखें। कश्मीर के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा "मैने पहली बार कश्मीर में शूटिंग की है और मैं चाहता हूं कि वहां के लोग फिल्म देखें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X