देखिये किसके साथ अपना बेड शेयर करते हैं सलमान खान

By Sonika

बॉलीवुड के रॉक एक्टर सलमान खान अब फाइनली फेसबुक पर आ ही गए हैं। अब अमिताभ की तरह सलमान खान भी अपनी निजी ज़िंदगी की कुछ बहुत ही खास बातें फेसबुक के जरिये अपने फैन्स से शेयर करेंगे। फेसबुक पर आते ही सबसे पहले तो सलमान ने अपने दो बहुत ही खास और बहुत ही करीबी लोगों की तस्वीर डाली है और वो हैं उनके कुत्ते। उन्होंने अपने दोनों पालतू कुत्तों के साथ एक ही बिस्तर पर सोते हुई खींची गई तस्वीर की फोटो फेसबुक पर डाला है।

देखिये इन प्यारी तस्वीरों को इन्हें देखकर यही लगता है कि सल्लू को अपने दोनों कुत्तों के साथ बेड शेयर करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। इस तस्वीर से ये साफ जाहिर है कि सलमान खान अपने दोनों कुत्तों से कितना प्यार करते हैं। इन दोनों कुत्तों का नाम है माइसन और माइजान। इनमें से माइसन कुछ साल पहले ही मर गया जब सलमान अपनी फिल्म लंदन ड्रीम्स की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन माइजान अभी भी सलमान खान की जान है।

Salman Khan

माइसन के मरने की खबर से सलमान खान काफी दुखी और शॉक्ड हुए थे क्योंकि उसी दिन उन्होंने ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिये अपने दोनों प्यारे कुत्तों के बारे में लिखा था "हर रोज जब मैं शूटिंग से लौटता हूं तो सबसे पहले अपने दोनों चैम्पियन्स केसाथ वक्त गुजारता हूं जिनका नाम मैने माइसन और माइजान रखा है। वो ही मेरी लाइफ हैं और मैं उनके लिए पहुत पसेसिव हूं। हालांकि मैं उन्हें इंसान नहीं कहता लेकिन मैं उन्हें कुत्ता या पेट कहना पसंद नहीं करता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X