रणबीर नहीं Salman Khan बनने वाले थे राम, लेकिन भाई सोहेल की एक गलती से 'भाईजान' का सपना रह गया अधूरा!

Salman Khan In Ram Role: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म का पहला लुक जब से सामने आया है, तभी से फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण का रोल निभाएंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण बनने की ये कोशिश 30 साल पहले भी हुई थी और उस वक्त भगवान राम के रोल के लिए चुने गए थे कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान!
सलमान खान बनने वाले थे राम!
90 के दशक की शुरुआत में सोहेल खान रामायण को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे थे। औजार से डायरेक्शन की शुरुआत करने के बाद, सोहेल ने इस पौराणिक फिल्म पर काम शुरू किया। फिल्म में भगवान राम के रोल के लिए उन्होंने अपने भाई सलमान खान को साइन किया था, जबकि सीता का किरदार सोनाली बेंद्रे निभाने वाली थीं। पूजा भट्ट भी इस फिल्म का हिस्सा थीं और शूटिंग जोर-शोर से चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40% फिल्म शूट भी हो चुकी थी और सलमान ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया था।
फिर आया बड़ा ट्विस्ट...
रामायण की शूटिंग के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों का रिश्ता सीरियस हो गया। साल 1995 में एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने शादी तक की बात कह दी थी। लेकिन जब सलीम खान को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने सोहेल को पूजा से दूरी बनाने की सलाह दी। इसके बाद फिल्म का माहौल ही बदल गया।
सोहेल और पूजा के रिश्ते में दरारें आनी शुरू हो गई और आखिरकार पूजा भट्ट ने फिल्म से किनारा कर लिया। इस वजह से पूरी फिल्म की शूटिंग रुक गई और सलमान खान की यह बड़ी फिल्म अधूरी रह गई। सलमान ने प्रोजेक्ट को बचाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी।
अब वही रामायण लौट रही है...
अब करीब 30 साल बाद वही रामायण नए अवतार में लौट रही है और इस बार यह पहले से भी ज्यादा भव्य है। फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने दंगल और छिछोरे जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इस रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सई पल्लवी माता सीता बनी हैं और यश रावण के रूप में दिखेंगे। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी- पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये (500 मिलियन डॉलर) है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बना देगा। ये फिल्म हॉलीवुड की ड्यून, मैट्रिक्स और हैरी पॉटर जैसी फिल्मों को भी टक्कर देगी।
सलमान की आने वाली फिल्म
वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान अब एक नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ पर आधारित है। सलमान इसमें 'कर्नल संतोष बाबू' का रोल निभाएंगे और उनके साथ होंगी चित्रांगदा सिंह। फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications












