OUCH.. सलमान खान के हाथ से गई करोड़ों की DEAL.. बिग बॉस की वजह से!
बिग बॉस 10 की वजह से सलमान खान ने एक बड़ा ब्राण्ड इंर्डोसमेंट खो दिया है। कंपनी ने खुद इस बात की घोषणा की है।
जी नहीं, हम किसी फिल्म की बात नहीं कर रहे। बल्कि सलमान खान के ब्राण्ड इंर्डोसमेंट्स की बात कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में कोका कोला ने यह घोषणा की है कि सलमान खान के साथ अब अपना कांट्रैक्ट रिन्यू नहीं करेंगे।
यानि की थम्स अप के एड में आप सलमान खान वे सारे खतरनाक स्टंट्स करते नहीं देख पाएंगे। पूरा मामला कुछ ऐसा है कि सलमान खान और कोका कोला के बीच का कांट्रैक्ट पिछले महीने ही खत्म हुआ। लेकिन इस बार कंपनी इसे रिव्यू नहीं करेगी बिग बॉस 10 की वजह से।
सलमान खान ने इनके साथ भी बिगाड़ लिया 'रिश्ता'.. फिल्म के बीच में ही!

दरअसल, सलमान खान बिग बॉस 10 से जुड़े हैं, जिसे एप्पी फिज स्पॉन्सर करता है। यानि की कोका कोला का कंपिटिशन। कंपनी ने खुद इस बात को सबके सामने रखा है। बहरहाल, अफवाहों की मानें तो थम्स अप की एड में अब आप रणवीर सिंह को देंखेगे।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
टाईगर जिंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications






