सलमान खान के हमशकल का वीडियो हुआ वायरल, हैरान-परेशान लोग बोले- कहीं लॉरेंस बिश्नोई इसको ना मार दे..

Salman Khan Lookalike Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपने देखा होगा कि काफी सारे बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल की फोटो या वीडियो वायरल होती हुई नजर आ जाती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि बॉलीवुड की सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान के हमशक्ल की एक वीडियो वायरल हो रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नीली शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रहा है। इसके साथ में उसने सिर पर कैप भी लगाई हुई है। वीडियो की शुरुआत में तो सिर्फ उसकी पीठ देखी जा सकती है लेकिन वह वीडियो के अंत में पीछे मुड़कर देखा है। तो उसको देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।
लेकिन आपको बता दें कि हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है कि कहीं लॉरेंस बिश्नोई इसको ना मार दे। मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है और साथ ही साथ उनको जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद लगातार काफी ज्यादा विवाद भी बना हुआ है।
अब लगातार लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ तो मजे भी लेते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "भाई तू भी अंडरग्राउंड ही रहे।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "सलमान भाई इसको देखने के बाद खुद इसको मार देगा, या तो इस पर गाड़ी चला देगा या फिर उसी बंदूक से जिससे हिरण को मारा था।"


Click it and Unblock the Notifications