सलमान ने मचाई धूम तो आमिर कर रहे हैं जय हो जय हो!

एक्टर सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती आजकल काफी गहरी होती जा रही है। यही नहीं बल्कि दोनों के बीच किसी तरह का कॉम्पीटीशन नहीं है बल्कि दोनों एक दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन करके कोशिश कर रहे हैं उनके दोस्त की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करे। पिछले साल सलमान ने धूम 3 का प्रमोशन किया तो इस साल आमिर कर रहे हैं जय हो का प्रमोशन। पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धूम मचाई कि लोग हैरान रह गये। धूम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गयी। आमिर खान ने धूम 3 की सफलता के लिए सलमान खान को भी पूरा श्रेय दिया क्योंकि सलमान खान ने धूम फिल्म की रिलीज से दो हफ्ते पहले से ही अपने कलर्स चैनल के हिट शो बिग बॉस 7 में धूम 3 का प्रमोशन करना शुरु कर दिया था। इस बात से आमिर बहुत इंप्रेस हुए।

सलमान खान ने बिग बॉस 7 में लगातार एक हफ्ते तक आमिर खान द्वारा धूम 3 में पहनी गयी टोपी पहनी थी और बार बार वो एपिसोड के अंत में कहते थे धूम मचा ले। इस बात से आमिर खान बहुत इंप्रेस हुए उन्होंने अपने इंटरव्यू और प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि सलमान खान उनके बहुत करीबी दोस्त हैं और धूम 3 का प्रमोशन करने के लिए वो सलमान के आभारी हैं। इसके बाद अब साल 2014 में सलमान खान की पहली फिल्म जय हो रिलीज हो रही है। और आमिर खान ने भी सलमान की ही तरह अपनी दोस्ती निभाते हुए जय हो का प्रचार करना शुरु कर दिया है। आमिर ने ट्विटर अकाउंट पर जय हो लेकर कई सारे ट्वीट किये और कहा कि जय हो बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।

सलमान खान ने भी जब आमिर के इस ट्वीट को देखा तो वो बहुत खुश हुए। सलमान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ये कॉम्पीटीशन रखने का अच्छा तरीका है। हम सभी को आपस में कॉम्पीटीशन रखते हुए इस तरह से ही एक दूसरे को सपोर्ट भी करना चाहिए। सलमान खान ने डांस इंडिया डांस में जय हो का प्रचार करते हुए भी कहा कि यदि आप किसी मदद करते हैं तो आप अपने आप ऊंचे स्तर पर पहुंच जाते हैं। जैसा कि आमिर खान कोशिश कर रहे हैं कि लोग जय हो देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएं तो ये बहुत अच्छी बात है। उनका दर्जा बहुत ऊंचा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X