सलमान खान रिलीज नहीं होने देंगे 'काला हिरण' फिल्म, भाईजान ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लगा दी वाट
Salman Khan Legal Notice: सुपरस्टार सलमान खाने की लीगल टीम ने अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को नोटिस भेजा है। नोटिस में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने के साथ-साथ उससे जुड़ा सर तरह का प्रमोशनल कंटेंट और पोस्टर तत्काल हटाने की मांग की गई है।

सलमान की ओर से कहा गया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर उनकी मांगों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर फिल्म निर्माताओं की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इसमें सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच की मशहूर दुश्मनी को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं।
Jani Firefox Films Unveils the Gripping First Look Poster of "Kala Hiran: The Battle for Legacy" Highly Anticipated Teaser Set to Drop on June 20
— Amit Jani (@AmitJaniIND) May 29, 2026
Jani Firefox Media Private Limited has officially released the intense first-look poster for its upcoming high-octane crime drama,… pic.twitter.com/yH8GH2rt28
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमती जानी ने कहा, '1998 में, जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के मामले में, कोर्टरूम का ड्रामा (Courtroom Drama), अपराध, थ्रिलर, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच की दुश्मनी इस पूरे घटनाक्रम को एक फिल्म के रूप में फिल्माया गया है। इस फिल्म की शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में की गई है'।
उन्होंने आगे बताया, 'बॉलीवुड के जो कलाकार जोधपुर आए थे- सैफ अली खान, सलमान खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, सतीश शाह और अन्य लोग शूटिंग के दौरान साथ ही थे। उस समय जो शिकार हुआ था, सलमान खान की गिरफ्तारी और उन्हें मिली सजा- यह सब फिल्म में दिखाया गया है। इसके पोस्टर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लोग लंबे समय से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई और हिरण के शिकार से जुड़े मामले पर आधारित एक फिल्मी कहानी का इंतजार कर रहे थे। 20 जून को हम फिल्म का पहला लुक, यानी टीजर रिलीज करने जा रहे हैं'।


Click it and Unblock the Notifications