Baba Siddique के निधन की खबर सुन बिग बॉस की शूटिंग छोड़ अस्पताल पहुंचे सलमान खान, कार में फूट-फूटकर रोए

Salman Khan left the shooting of Bigg Boss after hearing the news of Baba Siddique's demise: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का कल देर रात निधन हो गया। दरअसल जैसे ही बाबा सिद्दीकी दशहरे पर अपने बेटे से मिलने के लिए दफ्तर जा रहे थे उतने में ही उनपर गोलियों की बरसात हो गई।
डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के सीने पर दो गोली लगी थीं। जिसमें से एक गोली उनके जिस्म के आरपार गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि वह लाख कोशिशों के बाद भी बाबा सिद्दीकी को नहीं बचा सके क्योंकि काफी देर हो चुकी थी।
बिग बॉस की शूटिंग रोक अस्पताल पहुंचे सलमान खान
बाबा सिद्दीकी की इस चौंका देने वाली खबर सुन तमाम सितारे उनसे मिलने के लिए अस्पताल दौड़े चले आए। बता दें कि बाबा सिद्दीकी के साथ सलमान खान का काफी अच्छा बॉन्ड था। वहीं जैसी ही यह खबर सलमान खान के कानों में पड़ी की बाबा सिद्दीकी का निधन हो गया है वह बिग बॉस की शूटिंग छोड़ तुरंत ही अस्पताल की ओर भागे। जैसे ही सलमान खान अस्पताल में बाबा सिद्दीकी को देखकर आए वह अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाए।
फूट-फूटकर रोए सलमान खान
जी हां, सलमान खान का देर रात अस्पताल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी से मिलने के लिए अस्पताल आते हैं, लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलते हैं उनकी आंखों में आंसू भरे होते हैं। वहीं कार के अंदर से भी सलमान खान का वीडियो कैप्चर किया गया है। जहां वह बहुत ही इमोशनल होते दिख रहे हैं वहीं जैसे ही पैपराजी उनका वीडियो बनाते हैं वह अपना मुंह छिपा लेते हैं और कारे के शीशों पर भी काले पर्दे लगा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications