Inshallah का सेट छोड़कर क्यों चले गए थे Salman Khan? सालों बाद सेट डिजायनर ने खोला राज!

सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार बनने वाली थी, इसको लेकर खबरें काफी तेज हुईं थीं, इस जोड़ी को बनाने वाले का नाम था संजय लीला भंसाली जिन्होने सलमान खान के साथ पहले 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया हुआ था। सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर संजय लीला भंसाली ने इंशाल्लाह प्लान कर ली और इसका आधिकारिक ऐलान हो गया, हालांकि फिल्म बनी नहीं और सलमान खान ने फिल्म से किनारा कर लिया।
लेकिन अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जोकि आपको चौकाने वाला है। पता चला है कि आखिर ऐलान होने के बाद फिल्म क्यों नहीं बनी। इसका खुलासा रूपिन सूचक ने किया है जो कि इंशाल्लाह के सेट डिजानयर थे।
उन्होने न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ''दुर्भाग्य से फिल्म फ्लोर पर नहीं आई क्योंकि एक शोडाउन हुआ था, जिसके बाद सलमान खान सेट से चले गए थे। पता चला था कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ फिल्म नहीं करना चाहते थे।''
इसके अलावा सूचक ने बताया कि, ''मैंने भंसाली के साथ सेट की योजना बनाने में एक साल बिताया। हम लगभग तीन महीने तक यूएसए में लोकेशन की तलाश में थे।'' इसके अलावा रुपिन ने बताया कि कुछ सेट बन भी चुके थे और आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी थी।
हम कोशिश कर रहे थे कि फिल्म एक साल में खत्म हो जाएगी। हालांकि दुर्भाग्य से ये फिल्म नहीं बन सकी। गौरतलब है कि सलमान खान के फैंस इस खबर के बात काफी दुखी हुए थे क्योंकि वो आलिया के साथ सलमान खान को देखना चाह रहे थे। फिल्म सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान के लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











