सलमान ने दी परोपकार की सीख

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लोगों को परोपकार की सलाह देते हुए कहा है कि हमें प्रत्यक्ष तौर पर परोपकार के काम करने चाहिए। सलमान अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिये विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बराबर योगदान देते हैं।

दिल की बीमारी से पीड़ित करीब 500 बच्चों के इलाज के लिए शुरू किए गए एक अभियान 'द लिटिल हर्ट्स' के प्रचार अभियान में सलमान बुधवार को हिस्सा लेने गुड़गांव पहुंचे थे। उनकी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' ने 'फोर्टीज फाउंडेशन' के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है।

Salman Khan

सलमान ने पत्रकारों से कहा, "परोपकार का काम हर कोई करता है, लेकिन हर कोई अपने काम की चर्चा नहीं करता। कुछ लोग अपने व्यक्तिगत लाभ और सुर्खियों में रहने के लिए परोपकार करते हैं जबकि कुछ लोग स्वाभाविक रूप से परोपकार करते हैं। मैं कहता हूं,आप किसी भी कारण से परोपकार के काम करें, पर करें जरूर।"

सलमान ने फोर्टीज अस्पताल में अपने कपड़ों के ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' की एक दुकान का शुभारंभ भी किया, जिसमें पुरुषों और बच्चों के कपड़े उपलब्ध हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X