सलमान को कब लगती है किक

सलमान खान ने कहा "मुझे बहुत सारी बातों से किक लगती है। लेकिन मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि मुझे बातों से किक लगे ताकि मैं अपना बेस्ट दे पाउं। जब कोई मुझे नीचा दिखाता है तो मुझे किक लगती है और मैं उसे गलत साबित करने में जुट जाता हूं। जब कोई मेरी तारीफ करता है तो भी मुझे किक लगती है और मैं पूरी कोशिश करता हूं कि वो अगली बार मेरी और ज्यादा तारीफ करे। हर इंसान को जिंदगी में किक लगती ही है और ये कोई गलत बात नहीं"
तो कुल मिलाकर सलमान खान का कहना है कि उन्हें जब भी कोई नीचा दिखाने की कोशिश करता है, उनके बारे में कुछ गलत बोलता है तो उन्हें किक लगती है और वो अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। जुम्मे की रात गाने के लॉंच के दौरान सलमान खान ने काफी मस्ती की और साथ ही उन्होंने अपनी हिरोइन जैकलीन की भी बेहद तारीफ की। सलमान ने कहा कि उन्हें जैकलीन की हर एक बात अच्छी लगती है। सलमान ने ये भी कहा कि उन्हें नचा पाना बहुत ही मुश्किल काम है और जुम्मे की रात गाने में उन्हें काफी अच्छी तरह से नचाया गया है।
तो आप भी इस गाने की झलक देखें और बताएं कि आपको इस गाने को देखकर कितनी किक लगती है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











