आदित्य पंचोली के बेटे को सलमान बनायेंगे ' हीरो'
आजकल बॉलीवुड में लगता है कि कहानियों का टोटा हो गया है तभी तो जिसे देखो वो ही पुरानी फिल्मों की रीमेक बना रहा हैं जिसमें आपके चहेते सलमान खान भी शामिल हैं।
साउथ की फिल्मों की रीमेक बनाते-बनाते अब सलमान खान पुरानी हिट फिल्मों की रीमेक बनाने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि साल 1983 की सुपर डूपर हिट फिल्म हीरो की रीमेक सलमान खान बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम वह बदलकर तू मेरा हीरो रखेंगे।
सुनने में आया है कि सलमान खान ने सुभाष घई से उनकी फिल्मों के रीमेक के राईट्स खरीद लिये हैं। जिसके कारण वह हीरो फिल्म की रीमेक बनाने जा रहे हैं। खबर यह भी है कि इस फिल्म के जरिये वो हिंदी फिल्मों के दो बड़े स्टार के पुत्र और पुत्री को लांच भी करेंगे।
और यह स्टार हैं आदित्य पंचोली और सुनील शेट्टी। आदित्य पंचोली का बेटा सूरज और सुनील शेट्टी की बेची आतिया शेट्टी पर्दे पर जैकी श्राफ और मिनाक्षी शेषाद्री का रोल निभायेंगे।
आपको बता दें हीरो फिल्म शो मैन सुभाष घई की सुपर-डूपर हिट फिल्म थी। जिससे बॉलीवुड में दो सितारे जैकी और मिनाक्षी चमके थे। फिल्म ने कई अवार्ड अपने नाम किये थे जबकि फिल्म के गानों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
