सलमान खान का लूलिया के लिए गिफ्ट..जानकर रह जाएंगे दंग!
सलमान खान लूलिया को लेकर एक पूरी म्यूज़िक एल्बम तैयार कराने की प्लानिंग कर रहे हैं। पढ़ें क्या है पूरी खबर।
कहते हैं सलमान खान जब देने पर आएं तो अपने चहीतों को छप्पर फाड़कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ। खबर है कि सलमान खान लूलिया को लेकर एक पूरी म्यूज़िक एल्बम तैयार कराने की प्लानिंग कर रहे हैं।

पिछले दिनों लूलिया ने एक हिंग्लिश ट्रैक 'एव्री नाइट ऐंड डे, जस्ट यू ऐंड मी' रिकॉर्ड किया था, जिसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज़ किया था। ये गाना 'आप की मौसिकी' एल्बम का है जो जल्द आने वाली है।
#Strange: अब इस हीरोइन का दाउद इब्राहिम कनेक्शन...मिलने आ रहा परिवार
लूलिया पर बनने वाली एल्बम में हिमेश भी साथ होंगे। इस एल्बम के एक ट्रैक में खुद सलमान भी अपनी आवाज देंगे। इस एल्बम के लिए तैयार किए जानेवाले सभी म्यूज़िक विडियो में यूलिया नज़र आएंगी। इस एल्बम में सलमान ने जिन कम्पोज़र-सिंगर का नाम चुना है, उनमें अमाल मलिक, सचिन-जिगर, मीत ब्रदर्स और प्रीतम जैसे नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











