WOW: इस स्टार की बेटी को लांच करेंगे सलमान खान.. हॉट एंड ग्लैमरस!
सूत्रों की मानें तो चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को सलमान खान बॉलीवुड में लांच करने वाले हैं। यहां जानें पूरी खबर।
बॉलीवुड के गलियारों से आ रहीं खबरों के अनुसार चंकी पांडे की बेटी अनन्या अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं। और बॉलीवुड में उनको कोई और नहीं.. बल्कि दबंग भाईजान सलमान खान लांच करने वाले हैं।
''मुझे नहीं पता, मेरी अगली फिल्म में शाहरूख खान होंगे या नहीं..''
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, 'सलमान खान और चंकी पांडे काफी समय से एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अब सलमान अपनी इसी दोस्ती की खातिर चंकी पांडे की बेटी के गॉडफादर बनेंगे और उसे बॉलीवुड में लांच करेंगे। इस समय अनन्या सलमान खान की सलाह पर काफी ट्रेनिंग ले रही हैं।।'

हाल ही अनन्या ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। जिसकी तस्वीर चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी। बेटी के बॉलीवुड डेब्यू पर चंकी पांडे ने साफ कहा था कि, 'जी हां अनन्या एक एक्ट्रेस बनना चाहती है और उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में मुझे कुछ समय पहले बताया था। मैं चाहता हूं कि अन्नया अपने आप अपना नाम कमायें।'
2018 में जोरदार टक्कर.. अक्षय कुमार, सलमान खान और....
बहरहाल, बॉलीवुड में सलमान खान कई नए हीरो-हीरोइनों के गॉडफादर रहे हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अनन्या को इससे बेहतर बॉलीवुड एंट्री नहीं मिल सकती।
यहां जानते हैं.. कौन कौन से स्टार किड हैं बॉलीवुड में एंट्री को तैयार-


Click it and Unblock the Notifications