#Just IN: सलमान खान फैंस हो जाएं खुश.. आपके पास होगा सलमान का स्मार्ट फोन!
बीइंग ह्यूमन की सफलता को देखते हुए अब सलमान खान ने बीइंग स्मार्ट नाम से मोबाइल लांच करने की ठानी है।
'बीइंग स्मार्ट'.. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस नाम से बाज़ार में स्मार्ट फोन लांच करने वाले हैं। दरअसल, 'बीइंग ह्यूमन' की सक्सेस को देखते हुए अब सलमान स्मार्ट फोन मार्केट में भी एंट्री ले रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन इस साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस बारे में काफी समय से काम कर रहे थे। वह इसके लिए इंवेस्टर्स भी ढूंढ रहे हैं। लेकिन कंपनी के ज्यादा शेयर वह अपने पास ही रखेंगे। बता दें, यह फोन 20,000 तक के रेंज में उपलब्ध होगा।

सलमान खान ने इसके उत्पाद के लिए एक चीनी प्लांट भी फाइनल कर लिया है। सलमान खुद इससे जुड़े सभी काम देख रहे हैं। यहां तक कि कंपनी के लिए टीम भी उन्हीं की देख-रेख में बन रही है।
New LOOK: सलमान का बदला अंदाज.. थम जाएगी धड़कनें.. एकदम HOT!
'बीइंग ह्यूमन' की ही तरह इस फोन से कमाए गए पैसे भी जरूरतमंद बच्चों के लिए बनी संस्था को दिए जाएंगे। यह मोबाइल फोन 'बीइंग ह्यूमन' के स्टोर्स के अलावा बाकि जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक दुकानों पर भी मिलेंगे। लेकिन शुरुआत में यह सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी।
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाले यह एक्टर बीइंग ह्यूमन से बिजनेस की क्षेत्र में उतर चुके हैं। जहां उन्हें काफी सफलता मिली है। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि स्मार्ट फोन मार्केट में भी सलमान को सफलता मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











