भारत के सेट से सलमान खान की शानदार तस्वीर- धमाका करने को तैयार तिकड़ी
सलमान खान, कैटरीना कैफ की फिल्म भारत की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। फिल्म के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं, जबकि अब कुछ अहम सीन्स की शूटिंग अबु ढ़ाबी में हो रही है। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर आप फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो जाएंगे।
अक्षय कुमार से लेकर 10 सुपरस्टार की 'स्ट्रगल स्टोरी'
एक तस्वीर में जहां अतुल फिल्म के हीरो सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वरूण धवन के साथ दिख रहे हैं। बता दें, वरूण फिल्म में कैमियो निभा रहे हैं और उन्होंने अपना पार्ट भी शूट कर लिया है।

भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि तबू, जैकी श्राफ और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं। बता दें, फिल्म में वरूण के अलावा भी कुछ और सितारे भी कैमियो करते दिख सकते हैं। भारत 2019 की ईद पर रिलीज होने वाली है। जाहिर है अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी एक फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।
भारत 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। तबू फिल्म में बहन के रोल में दिखेंगी.. जबकि दिशा पटानी, कैटरीना कैफ और नोरा फतेही अलग अलग समय में सलमान के अपोजिट दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












