..................... Salman Khan latest look leaked from the sets of Tiger 3 in Istanbul, going viral | टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का लेटेस्ट लुक वायरल, तुर्की में हो रही है शूटिंग - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 के सेट से सलमान खान का लेटेस्ट लुक लीक, तस्वीरें वायरल, तुर्की में हो रही है शूटिंग

फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग रूस के बाद अब तुर्की के इस्तांबुल में चल रही है। यहां फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीन्स की शूटिंग होनी है। पिछले दिनों फिल्म के सेट पर से सलमान खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहीं सलमान फैंस के साथ दिख रहे हैं, तो कहीं सीन्स की तैयारी करते। तस्वीरों को देखकर इस्तांबुल में सलमान खान की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कुछ शूटिंग भारत में हुई। जिसके बाद फिलहाल एक लंबे इंटरनेशनल शेड्यूल को पूरा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'टाइगर 3' को ईद 2022 पर रिलीज किया जा सकता है।

Salman Khan latest look leaked from the sets of Tiger 3

फिलहाल सलमान खान और कैटरीना तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं, जबकि इमरान हाशमी बुधवार को रवाना हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टाइगर 3 के लोकेशंस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान के स्वैग से भरपूर लुक का भी क्रेज देखा जा सकता है।

बता दें, यशराज फिल्म एक 'स्पाई थ्रिलर' यूनिवर्स बना रही है। जहां, वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और पठान के शाहरूख खान.. साथ नजर आएंगे। ये तीनों अलग अलग फ्रैंचाइजी होगी, लेकिन तीनों किरदार एक दूसरे से जुड़ते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X