ऐश्वर्या-कैटरीना के बाद ये किसकी बैक बने सलमान खान! लोग बोले- भाई बस एक बार इसका चेहरा तो दिखा दो

Salman Khan Instagram Post: सुपरस्टार सलमान खान हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर छाए रहते हैं। अब भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे पोस्ट कर दिया है जिसने गदर काट दिया है। सलमान खान का ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिससे हर किसी को दिल में तमाम सवाल पनप उठे हैं। भाईजान ने किसी हसीना के साथ अपने तस्वीर शेयर की है लेकिन इस तस्वीर में उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही सलमान खान के कैप्शन ने और भी फैंस को टीज करने का काम किया है।
दोनों ही इस तस्वीर में व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। हसीना ने जैकेट पर 27/12 लिखा हुआ है। यही सलमान खान ने जैकेट पर भी लिखा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'कल मैं आपके साथ अपने दिल का टुकड़ा शेयर करुंगा'
वहीं तस्वीर पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारी बैक रहूंगा।' तस्वीर के सामने आते ही कयासवाजी शुरू हो गई है। इसके साथ ही तमाम यूजर्स इस हसीना का नाम जानने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। जहां एक शख्स में इसे सलमान खान की भांजी अलीजे बताया तो वहीं काफी सारे यूजर्स इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस बता रहे हैं। हालांकि पूरा माझरा तो सलमान खान कल को ही क्लियर करेंगे। सलमान खान के इस पोस्ट के साथ फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट का और भी काफी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications