..................... Salman Khan Lashes Out On Papprazi shares 4 selfie posts says 60 ka ho gaya hu lekin ladna nahi bhula - Hindi Filmibeat

"60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला.. मां की आंख", अस्पताल के बाहर पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान

Salman Khan Lashes Out On Papprazi: एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज़ होते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगातार तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश से सलमान असहज हो गए, जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को सख्त लहजे में चेतावनी दी।

Salman Khan

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी पैपराजी लगातार उनके बेहद करीब आकर फोटो और वीडियो लेने लगे। इसी बात पर अभिनेता का गुस्सा फूट पड़ा। सलमान ने पैपराजी से दूरी बनाए रखने और मर्यादा में रहने की सलाह भी दी।

इस मामले के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर देर रात एक के बाद एक चार सेल्फी क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए चेतावनी दी है।

पहले पोस्ट में सलमान खान ने लिखा, "अगर मुझे अस्पताल में कोई प्रेसकर्मी मेरे दर्द का मजा लेते हुए दिखे तो ये वही हैं... जिन प्रेसकर्मियों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनके साथ मैंने बातचीत की, जिनकी मैंने देखभाल की और यह सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।"

अगले पोस्ट में सलमान खान ने लिखा, "लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं... चुप रहो आनंद मत लो। भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक्चर इम्प है या जिंदगी।"

इसके बाद सलमान खान ने लिखा, "ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना...। जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं इस पर प्रतिक्रिया दूंगा?"

सलमान खान ने लिखा, "60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला।" उनके इस बयान के बाद माहौल कुछ देर के लिए गंभीर हो गया। हालांकि अभिनेता ने बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन उनके चेहरे पर नाराज़गी साफ दिखाई दी।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ फैंस सलमान के समर्थन में हैं और उनका कहना है कि सेलेब्रिटीज़ की निजी सीमा का सम्मान होना चाहिए। वहीं कुछ यूज़र्स का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर सितारों को संयम बनाए रखना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X