अंतरा के पापा की मदद सलमान ने क्यों की?

अरे यह सवाल हम नहीं कर रहे हैं बल्कि खुद अतंरा माली कर रही हैं, जिन्होंने चोरी ऊपर से सीना जोरी की तर्ज पर काम करते हुए एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा कि जब उनके पापा बिल्कुल सही-सलामत है तो फिर सलमान खान मसीहा बनने पर क्यों तूल गये हैं। मेरे पिता को किसी मदद की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें कोई दिक्कत होती तो वो इंसुलिन का इंजेक्शन लेते लेकिन उनके साथ कोई समस्या नहीं है।

मालूम हो कि सलमान खान ने अंतरा माली पर अपने पापा जगदीश माली की देखभाल ना करने का आरोप लगाया है। सलमान ने कहा कि अंतरा के पापा जगदीश माली को जब किसी मदद की जरूरत नहीं थी तो फिर वो पॉलीहिल की सड़कों पर क्यों फटेहाल भटक रहे थे।

मालूम हो कि रेखा और अमिताभ बच्चन को ग्लैमरस और सुंदर अंदाज में पेश करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली दयनीय और चिंतित अवस्था में मुंबई की पॉली हिल में पाये गये।

उनको इस अवस्था में पहली बार अभिनेत्री मिंक बरार ने देखा जो वहां पर गरीबों को कंबल बांट रही थीं। उन्होंने तुरंत अंतरा को फोन किया लेकिन अंतरा ने कहा कि वो अपने नवजात शिशु को छोड़कर नहीं आ सकती। तब मिंक ने सलमान खान को एसएमएस किया, जिसे देखने के बाद सलमान ने तुरंत गाड़ी की व्यवस्था की और जगदीश माली को अपने घर ले आये। उन्हें पेट भरकर खाना खिलाया और पहनने को कपड़े दिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X