सलमान खान ने फैन्स को बुरी तरह लताड़ा - जनाज़े उठाने और राम नाम सत्य है बोलने के लिए तैयार हो?
कोरोना वायरस को लेकर लोग अभी भी नहीं संभल रहे हैं और अब सलमान खान ने दो टूक बात करने का फैसला करते हुए फैन्स के लिए एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में सलमान खान की बातें आपको झकझोर देंगी।
सलमान ने कहा - ज़िंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। सब घर में बैठे हैं लेकिन कुछ लोग हैं जो उल्लंघन कर रहे हैं। हम हाल ही में दो दिन की छुट्टी के लिए आए थे लेकिन सबकी छुट्टी हो गई। कोरोना ने सबकी छुट्टी कर दी।

पहले लगा था कि बस एक Flu है, खत्म हो जाएगा, घर चले जाएंगे। लेकिन फिर लॉकडाउन हुआ और जब ल़ॉकडाउन शुरू हुआ तो मामला बड़ा सीरियस हो गया। यहां पर हमारा पूरा परिवार है।
मेरी अम्मी, मेरी दो बहनें, उनके बच्चे और कुछ काम से संबंधित लोग यहां पर आए थे जो अब यहीं पर फंस चुके हैं। और हम सब दोस्त बन गए। हमने एक नियम बनाया कि यहां जो है वो यहीं रहेगा। सलमान आगे लोगों पर जमकर बरसे -


Click it and Unblock the Notifications
