सलमान खान की जबरा फैन ने सीने पर गुदवाया दबंग खान का फोटो, लोग बोले- भाई ये ही बनी है शादी के लिए...

Salman Khan Tattoo: सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 57वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे के मौके पर बहन अर्पिता ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की और बॉलीवुड के तमाम सितारे एक ही छत के नीचे सलमान खान को बधाईयां देने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही सलमान खान के घर यानि के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी पूरे दिन फैंस की भारी भीड़ जुटी रही जो कि भाई जान को जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए पहुंचे थे। सलमान खान ने अपने इन फैंस से भी मुलाकात की।
सीने पर गुदवाई सलमान खान की तस्वीर
ऐसे में कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। जहां तमाम फैंस सलमान खान के लिए अनोखे तोहफे लेकर पहुंचे थे तो वहीं एक महिला ने तो दीवानगी की हदें ही पार कर दीं। दरअसल, ये महिला सलमान खान की जबरा फैन थी और इन्होंने सलमान खान को बर्थडे विश करने के लिए उनकी तस्वीर ही अपने सीने पर गुदवा ली।
ट्रोल हो रही है महिला
ये फैन गर्ल सीने पर सलमान के चेहरे वाला टैटू बनवाकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। जहां तमाम फैंस इस महिला को क्रेजी बता रहे हैं तो वहीं तमाम नेटिजंस इस महिला को ट्रोल भी कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने महिला के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सलमान भाई शादी करलो... इससे ज्यादा आपको कोई प्यार नहीं कर सकती।' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है जबरा फैन है सलमान भाई की'। इसके साथ ही तमाम लोग इस महिला को क्रेजी और बेफकूफ भी बता रहे हैं।
गैलेक्सी के बाहर लाठीचार्ज
बता दें कि सलमान खान के बर्थडे के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी पुलिस को वहां से उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। सलमान खान ने घर की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभीवादन भी किया।


Click it and Unblock the Notifications