जैकलीन को पहले कैमरे के सामने किया जी भर कर किस, फिर पर्दे के पीछे जाकर Salman Khan ने खूब पोंछे होंठ

Salman Khan Kissing Video: सलमान खान ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम करके एक स्टार हीरो के रूप में अपनी एक अनोखी पहचान बनाई है। इस हीरो की खासियत रही है कि ये फिल्म में सिर्फ इनका नाम जुड़ जाने मात्र से ही ये फिल्में हिट हो जाती है।
इसके अलावा लड़कियों के बीच सलमान खान की फैन फॉलोइंग किस रेंज की है ये तो हम सभी पहले से जानते हैं। सलमान खान की कई हीरोइनों के साथ अच्छे संबंध भी हैं और इसकी झलक उनकी पार्टियों में साफ देखने को मिलती है। यहां तक कि उनकी कई एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ उनके आज भी अच्छे रिलेशनशिप हैं। यही नहीं, कई एक्ट्रेसेस को तो सलमान की मेहरबानी के चलते बॉलीवुड में काफी काम भी मिला है और श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज भी उस लिस्ट में शामिल हैं।
मालूम हो कि जैकलीन और सलमान खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इन दोनों ने पहली बार फिल्म 'किक' में साथ काम किया था। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म से जैकलीन को एक के बाद एक कई फिल्में मिलीं। इसके बाद दोनों ने रेस-3 और राधे जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में सलमान खान और जैकलीन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान खान जैकलीन को लगातार दो बार किस करते हैं और फिर पर्दे के पीछे जाकर वह टी-शर्ट से अपने होंठ पोंछते हैं। ऐसा लगता है कि यह वीडियो शूटिंग सेट पर लिया गया है। जहां जैकलीन फर्नांडीज एक तरफ खड़ी थीं, वहीं सलमान खान ने उन्हें किस किया उनके गाल पर, लेकिन सेट से उठने के बाद वो अपने होंठ जाकर पोंछने लगे।
जब जैकलीन हंस रही थीं तो सलमान खान साइड में चले गए और टी-शर्ट से अपना चेहरा पोंछ लिया। ऐसा लग रहा है कि सलमान ने अपने होंठ इसलिए पोंछ लिए क्योंकि उनके गालों पर लगा मेकअप उनके गालों से चिपक रहा था। फिलहाल ये फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications