अहान शेट्टी के पोस्टर को Kiss करते दिखे सलमान खान, 'तड़प' के प्रीमियर से वीडियो हुआ वायरल!

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म अपने रिलीज से सिर्फ कुछ ही घंटे दूर है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जाहिर है कि अन्ना के फैंस इस फिल्म को देखने जरूर जाएंगे। हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है और इस मौके पर कई दिग्गज पहुंचे थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान चल रहे हैं।

वो काफी कम प्रीमियर में नजर आते हैं, तड़प के दौरान वो नजर आए थे। सुनील शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है और अक्सर दोनों सितारे एक दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं।

salman khan, ahan shetty, tadap, सलमान खान, अहान शेट्टी, तड़प

इस प्रीमियर से सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अहान शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने अहान शेट्टी के पोस्टर को किस किया था।

फैंस को काफी पसंद आ रहा है

फैंस को काफी पसंद आ रहा है

ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैँ। सलमान खान अगर किसी से दोस्ती करते हैं तो निभाने भी पहुंच जाते हैँ। इस दौरान उनके साथ आयुष शर्मा भी थे।

तारा सुतारिया लीड रोल में

तारा सुतारिया लीड रोल में

अहान शेट्टी के साथ फिल्म में तारा सुतारिया लीड रोल में हैं जो कि कई फिल्में अब तक कर चुकी हैं। फिल्म एक लवस्टोरी पर आधारित है जो कि काफी दमदार बताई जा रही है। इसको साउथ की एक फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।

अहान शेट्टी

अहान शेट्टी

अहान शेट्टी को देखकर लग रहा है कि वो पहली बार किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रहे हैं बल्कि पहले भी काम कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अहान की इस फिल्म को काफी दमदार शुरुआत मिलने वाली है।

कई प्रोजेक्ट्स

कई प्रोजेक्ट्स

सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। उनकी और आयुष की फिल्म अंतिम थिएटर्स में लगी है और वो टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैँ।

आधिकारिक ऐलान होना बाकी है

आधिकारिक ऐलान होना बाकी है

सलमान खान इसके अलावा ब्लैक टाइगर, भाईजान, किक 2 और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। कुछ फिल्मों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X