..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले इतने मिलियन व्यूज, सलमान खान फैंस हुए उत्साहित! Salman Khan's Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan makes this special record within 24 hours of it's trailer release - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले इतने मिलियन व्यूज, सलमान खान फैंस हुए उत्साहित!

By Filmibeat Desk
salman-khan-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-makes-this-special-record-within-24-hours-of-trailer-release

Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो- शेयरिंग वेबसाइटों पर तहलका मचा दिया है। केवल 24 घंटे के अंदर ट्रेलर को YouTube, Facebook, Instagram जैसी अन्य प्लेटफार्म्स पर 51 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

ट्रेलर को दर्शकों और फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रहा है। खास कर सोशल मीडिया यूज़र्स, इस ट्रेलर से बेहद प्रभावित और उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "लंबे इंतजार के बाद, भाईजान को एक परफेक्ट अवतार में देखने को मिला है जो वास्तव में उन्हें परिभाषित करता है। फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

सुपरस्टार के कई फैन्स का कहना है कि 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के किरदार ने उन्हें उनकी पिछली फिल्मों के रुथलेस और ताबड़तोड़ एक्शन की याद दिला दी। एक यूजर ने लिखा,"यह ट्रेलर मुझे वांटेड और गर्व से सलमान खान के रुथलेस और बेहतरीन एक्शन वाले किरदार की याद दिलाता है। यह फ़िल्म सच मे कमाल करने वाली है।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह निस्संदेह हाल के दिनों के सबसे अच्छे एक्शन दृश्यों में से एक है, जिसे सलमान खान से बेहतर कोई और नहीं कर सकता"..

सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान और उनकी ऑन-स्क्रीन लव इंटरेस्ट पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री की ओर इशारा करते हुए कहा, इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म ईद 2023 पर रिलीज़ होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X