KKBKKJ: सिंगल स्क्रीन हुए हाउसफुल, फैंस पर चढ़ा सलमान खान का फीवर, ट्रेंड करने लगे 'टाइगर 3'

salman-khan-s-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-goes-with-housefull-boards-in-single-screens-fans-excited-f

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म और ईद का त्योहार बॉलीवुड प्रेमियों के लिए पर्याय है। हर साल ईद पर दबंग खान अपनी फिल्म लेकर आते हैं और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाता है। इस साल आई है फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और भाईजान की फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है।

अपने पहले वीकेंड में 68.17 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद, फिल्म सोमवार को भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। देश और विदेश में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अपना जलवा बिखेर रही है। यह सलमान खान के सुपरस्टारडम का नजीता है कि कई शहरों में आखिरकार लंबे समय के बाद हाउसफुल बोर्ड देखने को मिल रहे हैं।

सिंगल स्क्रीन्स हुए हाउसफुल

इसके अलावा, फैंस अपने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार के लिए अपना प्यार जताते हुए, टाइगर 3 के बारे में अपडेट सुनने के लिए बेसब्री से उत्साहित हैं। सलमान खान की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक होने के नाते, टाइगर 3 के साथ सुपरस्टार ने हमेशा स्क्रीन पर एक्शन का स्तर बढ़ाया है।

अब टाइगर 3 के लिए उत्साहित हैं फैंस

इसके अलावा, ट्रेड विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे हैं कि टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर निश्चित रूप से कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और अपनी सफलता के साथ एक नया मानदंड स्थापित करेगी। 'किसी का भाई किसी की जान के बाद', 'टाइगर 3' अगली बड़ी फिल्म है जिसे सलमान खान अपने प्रशंसकों के लिए लाने वाले हैं। बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X