Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान की फिल्म ने रिलीज से पहली ही तोड़े कई रिकॉर्ड, शुरु हुई एडवांस बुकिंग

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' के चलते लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म रिलीज से पहले ही सलमान कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है।
'किसी का भाई, किसी की जान' से एक बार फिर से सलमान खान बिग स्क्रीन पर तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। कई सारी सुपरहिट फिल्में देने के बार एक बार फिर से ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म की रिलीज को तीन दिन बाकी है, ऐसे में अब 'किसी का भाई, किसी की जान' की फुल-फ्लेज एडवांस बुकिंग सोमवार को ओपन हो गई है। सलमान खान की फिल्म के क्रेज को देखते हुए कई लिमिटेड थिएटर्स में एडवांस बुकिंग रविवार की शाम से ही शुरु कर दी थी।
इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि सलमान का क्रेज फैंस के सर चढ़कर बोलता है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के सबसे बड़े बांद्रा स्थित सिंगल स्क्रीन थिएटर 'गिटी गैलेक्सी' में जैसे ही एडवांस बुकिंग के लिए टिकट विंडो खुली, एक घंटे के अंदर ही फिल्म की लगभग सभी टिकट बिक गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो गिटी गैलेक्सी के शनिवार और रविवार के सभी शोज की टिकट बिक चुकी हैं और चार में से तीन शो फुल हो चुके हैं। मूवी टिकट बुकिंग साइट पर मुंबई के मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर में फिल्म के वीकेंड टिकट प्राइज 130 से लेकर लगभग 600 के आसपास है, तो वहीं दिल्ली में शनिवार और रविवार को फिल्म के टिकट प्राइज 250 से शुरू होकर वीआईपी के 1200 तक के हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म पैन इंडिया रिलीज हो रही है। 'किसी का भाई, किसी की जान को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। किसी का भाई, किसी की जान में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन पर फैंस को पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
