''सलमान खान ने ही काला हिरण मारा है.. मैंने खुद देखा है....''
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को चिंकारा शिकार के दोनों मामलों में राहत दे दी है। बता दें, सलमान पर 28 सिंतबर 1998 को जोधपुर के पास दो चिंकारा का शिकार करने का आरोप था। 10 अप्रैल 2006 को सलमान खान को इस केस में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। सजा माफ करने के लिए सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की थी।

बहरहाल, जहां कुछ लोगों ने इस फैसले के बाद सलमान खान का मज़ाक उड़ाया, वहीं सलमान खान फैंस बेहद उत्साहित हो गए। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी मुख्य गवाह के सामने आने से हुई.. जिससे हो सकता है कि पूरा केस पलट जाए।
''सलमान खान मेगास्टार हैं.. हर जगह सलमान राज करते हैं....''
जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस के मुख्य गवाह हरीश दुलानी ने कहा है कि उन्हें जानबूझकर सुनवाई के दिन कोर्ट नहीं आने दिया गया। क्योंकि सब सलमान खान को बचाना चाहते थे। बता दें, हरीश दुलानी उस जिप्सी के ड्राइवर थे, जिसमें सलमान खान और फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के बाकी एक्टर्स बैठे थे।
सलमान खान नहीं.... बल्कि इन्होंने किया था काले हिरण का शिकार!
हरीश ने रिवील किया है कि उन्हें कोर्ट की फाइनल सुनवाई के दौरान नहीं बुलाया गया। हरीश ने कहा कि सब सलमान को बचाना चाह रहे हैं, जबकि उस दिन जिप्सी सलमान ही चला रहे थे और उन्होंने ही काले हिरण पर गोली चलायी थी। खैर.. अब यह देखना है कि हरीश की बात आई- गई हो जाती है, या इसपर कोई कदम उठाया जाता है।
यह घटना साल 1998 की है, जब जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ है कि शूटिंग चल रह थी। जहां यह मामला शुरू हुआ। हरीश दुलानी को जब पहली बार कोर्ट लाया गया था, उसी समय उन्होंने कहा कि शिकार सलमान खान ने ही किया है।


Click it and Unblock the Notifications
