'भारत' की शूटिंग से आ गई सलमान खान की नई तस्वीर- एकदम धमाकेदार
Recommended Video

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- माल्टा में भारत के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु। बता दें, सलमान खान- कैटरीना कैफ- दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म ईद 2019 को रिलीज होने वाली है।
भारत की शूटिंग दिल्ली और पंजाब के अलावा माल्टा और अबु ढ़ाबी में भी होने वाली है। कुछ ही दिनों पहले भारत में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। जिसके बारे में जानकारी देते हुए अली अब्बास जफर ने बताया कि फिल्म के दो अहम धमाकेदार एक्शन सीन्स और एक गाना शूट कर लिये गए हैं। जबकि माल्टा में भी कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग करनी है।

खैर, अली अब्बास जफर काफी तेजी से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह सलमान की सबसे मंहगी फिल्मों में एक है। बता दें, फिल्म में सलमान 5 अलग अलग लुक्स में दिखने वाले हैं। यह कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर की हिंदी रीमेक है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अली अब्बास जफर ने सलमान खान और उनकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए स्क्रिप्ट में कुछ नयापन डालने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications