बॉलीवुड के सारे एक्शन हीरो को धूल चटाएंगे सलमान

अब वह जल्द ही नई फिल्म में एक अलग ही स्टाइल के साथ नजर आने वाले हैं। इस बार सल्लू मियां हॉलीवुड के स्टार जैसन स्टेथान की फिल्म ट्रांसपोर्टर की तरह फिल्म किक में एक्शन सीन करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदर कर रहे हैं।
यानि अब सलमान बॉलीवुड के सारे एक्शन हीरो को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। वैसे सलमान खान जिस भी फिल्म में काम करते हैं वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला ने इन एक्शन दृश्यों को हूबहू फिल्माने के लिए ट्रांसपोर्टर के सहायक स्टंट निर्देशक से संपर्क किया है। सूत्रों की मानें तो यह विचार खुद नाडियावाला का ही था। अब उनकी यह सोच कितनी कारगार साबित होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications