सलमान 'किक' से बॉलीवुड के एक्शन हीरो हो जाएंगे चित

अब गजनी, जी वन, और अक्षय कुमार का स्टंट भी सलमान के सामने कुछ काम नहीं करने वाला। जी हां सलमान अपनी आने वाली फिल्म में कुछ ऐसा करने वाले हैं कि सिंघम का शेर अजय देवगन भी उनके सामने मात खा जाएगा। यह है एक ऐसी चाल जो डॉन शाहरूख को चारो खाने चुत कर देगा।
दरअसल सल्लू अपनी आने वाली फिल्म किक में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे बॉलीवुड के सारे एक्शन हीरो एक तरफ और बॉलीवुड के सल्लू एक तरफ रहेंगे फिर भी सलमान का कुछ बिगाड़ नहीं सकते।
दरअसल फिल्म दबंग 2 की शूटिंग खत्म होते ही सलमान शिरीष कुंदर की फिल्म 'किक' के लिए खतरनाक स्टंट्स सीन करने वाले हैं। यह फिल्म साऊथ की रीमेक है जिसमें सलमान एक दमदार बॉक्सर के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म के स्टंट सीन के लिए हॉलीवुड फिल्म 'ट्रांसपोर्टर' के फाइट स्पेशलिस्ट को खासतौर पर बुलाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











