चेतन भगत लिख रहे हैं सलमान की 'किक'

चेतन भगत ने ट्विटर पर लिखा मुझे बहुत खुशी हो रही है आप सभी को ये बताते हुए "मैं सलमान खान की फिल्म किक जिसका निर्देशन साजिद नाडियावाला कर रहे हैं का स्क्रीनप्ले लिख रहा हूं।" इसके अलावा चेतन ने ये भी लिखा कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा ओरिजनल तेलुगू में बनी फिल्म किक से ले रहे हैं साथ ही अपनी तरफ से वो फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ नया डालने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए चेतन भगत ने लिखा "किक एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी जिंदगी सिर्फ उसकी किक की वजह से चलती है। ये एक बहुत ही अलग और नया कंसेप्ट है और सलमान साजिड की जोड़ी के लिए एक हिट रेसिपी है।"
5 प्वाइंट समवन, वन नाइट एट ए कॉलसेंटर और 3 मिसटेक्स ऑफ माई लाइफ जैसी फेमस नॉवेल राइटर चेतन भगत की नॉवेल पर तो फिल्में बन चुकीं लेकिन अब बतौर फिल्म स्क्रिप्ट राइटर चेतन भगत की ये पहली किक होगी। तो हमें पूरी उम्मीद है कि चेतन के नॉवेल की कहानियों की तरह किक फिल्म की कहानी भी हिट होगी और चेतन की ये नयी कोशिश भी उन्हें सफलता का स्वाद चखाएगी।


Click it and Unblock the Notifications