सलमान फैंस हो जाएं खुश..'किक' इंटरनेशनल एवार्ड्स की रेस में

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान के फैंस के पास एक बार फिर खुश होने की जबरदस्त वजह है। जी हां, सलमान की सुपरहिट फिल्म 'किक' को इंटरनेशनल स्टंट एवार्ड्स, 'टॉरस वर्ल्ड स्टंट एवार्ड्स' के लिए नॉमिनेट किया गया है।

'किक' को बेस्ट हाई वर्क और बेस्ट स्टंट रिगिंग के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस इंटरनेशनल रेस में 'किक' के सामने '22 जंप स्ट्रीट' और 'ट्रांसर्फामर्स' जैसी ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्में हैं।

बहरहाल, फिल्म 'किक' के एक्शन सीन्स को काफी सराहा गया था। बता दें, इस फिल्म के एक्शन सीन ड्रोन की मदद से शूट किए गए थे। साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु फिल्म की रीमेक थी।

Funny VIDEO: मिलिए सलमान खान के क्यूट नए दोस्तों से..

साल 2014 की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'किक' में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, रणदीप हूडा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य किरदार निभाए थे।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। इसे एक साथ दुनियाभर में 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X