ईद से पहले भी रिलीज हो सकती है सलमान की किक!

इस साल सलमान खान की फिल्म के रिलीज ना हो पाने के चलते सलमान खान के फैन्स को थोड़ी निराशा तो जरुर हुई लेकिन शाहरुख खान के फैन्स काफी खुश थे। लेकिन पिछली ईद पर एक बार फिर से टाइगर की वापसी होगी फिल्म किक के साथ। सलमान खान की टीम ने अभी से अगली ईद को बुक कर लिया है अपनी फिल्म किक के लिए। सलमान खान की फिल्म किक की शूटिंग इंडिया में पूरी हो चुकी है लेकिन बाकी की शूटिंग लंदन और बाकी कुछ शहरों में होनी है जो कि जल्द ही शुरु होगी। फिल्म को जल्द से जल्द कंप्लीट करने के बाद फिल्म को अगली ईद पर ईदी के रुप में रिलीज किया जाएगा।

लेकिन इसी खबर के साथ कुछ लोगों का ये भी मानना है कि अगर ईद से पहले ही अगर सलमान खान के कोर्ट केस का फैसला आ जाएगा तो साजिद नाडियावाला फिल्म को रिलीज करने में इतना भी ज्यादा वक्त नहीं लगाएंगे। हो सकता है कि ईद से पहले ही रिलीज कर दें। लेकिन फिल्हाल अभी तक तो यही खबर है कि अगली ईद को कोई बुक कर ले इससे पहले ही सलमान खान की फिल्म किक के लिए उसे बुक कर लिया गया है। ताकि सलमान खान अपने फैन्स को इस साल जो निराशा हुई है उसे दूर कर पाएं और अगले साल उनकी ईदी उन्हें दे सकें।

सलमान खान के फैन्स का तो कहना है कि अगले साल सलमान खान की फिल्म पूरे 250 करोड़ तक कमाएगी क्योंकि इस साल तो सलमान की कोई फिल्म रिलीज हुई नहीं तो आखिर उनकी फिल्म के आने पर लोगों की उत्सुकता भी काफी होगी और लोग भारी मात्रा में जाकर फिल्म देखेंगे। आइये जानते हैं लोगों का क्या विचार है किक के बारे में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X