'किक' के सलमान से सबको मोहब्बत हो जायेगी: साजिद नाडियावाला
सलमान के कसीदे पढ़ते हुए साजिद ने कहा कि मैं पहली बार सलमान को निर्देशित कर रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि पर्दे पर आपको एक नया सलमान दिखने वाला है। मुझे पूरी तरह से पता है कि किक के सलमान खान से फिर से लोगों को मोहब्बत हो जायेगी।
सलमान की फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी। हमेशा से सलमान के लिए ईद पर फिल्म रिलीज होना लकी रहा है। इस साल उनकी अनुपस्थिति पर शाहरूख खान ने ईद का नफा कमा लिया वो भी अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के जरिये। देखते हैं कि सलमान की फिल्म 'किक' शाहरूख की ' चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ पाती है कि नहीं।
साजिद नाडिया निर्देशित फिल्म 'किक' में सलमान संग पहली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज काम कर रही हैं। जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान संग काम करने की बेहद इच्छा थी लेकिन उनकी यह इच्छा इतनी जल्द पूरी हो जायेगी, यह नहीं सोचा था। मालूम हो कि साजिद नाडिया निर्देशित इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
