किक तीन हफ्तों में 350 करोड़ के पार, शाहरुख आमिर को कड़ी टक्कर
सलमान खान के लिए हमेशा से ही ईद बहुत लकी रही है और इस साल भी ईद पर रिलीज हुई फिल्म किक को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि अभी तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों का मुनाफा हो रहा है। तीन हफ्तों पहले ईद के दिन यानी 25 जुलाई को रिलीज हुई किक ने तीन हफ्तों में वर्ल्डवाईड 350 करोड़ तक की कमाई कर ली है और अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
चेन्नई एक्सप्रेस को जल्द पीछे छोड़ देगी किक
किक से सलमान खान के करियर को तो एक बड़ी किक मिली ही है साथ ही जैकलीन फर्नांडीज जिनके करियर की ये पहली बड़ी और बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म थी उन्हें भी किक से अपना भविष्य बेहतर होता नज़र आ रहा है। किक फिल्म के गानों को भी चार्ट बस्टर्स में टॉप की जगह मिली है जो कि अभी तक कायम है। सलमान खान के फैंस के अनुसार किक में काफी समय बाद सलमान खान बेहतरीन अदाकारी करते और साथ ही अपने किरदार को इंज्वॉय करते नज़र आए हैं।
आइये देखते हैं सलमान खान की किक ने अभी तक यानी तीन हफ्तों में किन किन फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications