ईद के बाद, सलमान खान का क्रिसमस धमाका- KICK 2 की रिलीज डेट!
रेस 3 और भारत के साथ 2018 और 2019 की ईद तो सलमान खान ने फाइनल कर ही ली है। लिहाजा, अब क्रिसमस पर भी सलमान धमाका करने की तैयारी में लग चुके हैं। जहां 2018 के दिसंबर में दबंग 3 की चर्चा है। वहीं, 2019 क्रिसमस पर किक 2 रिलीज हो सकती है।
खान सुपरस्टार और दो एक्ट्रेस- पहली बार आए साथ, एकदम शानदार!
जी हां, दबंग खान की किक 2 एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि सलमान खान या साजिद नाडियावाला ने अब तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। 2019 की शुरुआत में फिल्म फ्लोर पर आएगी और 2019 के अंत में रिलीज हो जाएगी।

जाहिर है सलमान खान फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आएंगे। एक होंगे हीरो.. जबकि दूसरे होंगे विलेन। दिलचस्प बात यह है कि धीरे धीरे ईद के बाद सलमान क्रिसमस रिलीज भी हथिया चुके हैं।
यहां जानते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications