सलमान खान का 2019 क्रिसमस धमाका- इस जबरदस्त एक्शन सीक्वल पर लगा ग्रहण!
सलमान खान की फिल्म किक 2 अपनी घोषणा के साथ ही सुर्खियों में छा गई थी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म क्रिसमस 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नाडीज की जोड़ी होगी। खैर.. ताजा खबरों की मानें तो फैंस को किक 2 का और भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल अभी तक किक 2 की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की गई है।
शाहरुख के बाद, 'ज़ीरो' से कैटरीना कैफ की पहली झलक- बेहद दमदार
साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि किक 2 की स्क्रिप्ट उस स्तर की हो, जो इस फ्रैंचाइजी को और ऊपर ले जाए। फिल्म की जिस स्क्रिप्ट पर पहले चर्चा हो रही थी.. उसमें अब काफी तबदीली लाई जाएगी। पहले स्क्रिप्ट के अनुसार, किक 2 में सलमान खान डबल रोल में होंगे.. यानि की हीरो भी वही.. और विलेन भी वही।

फिल्म की टीम ने इस पर काम भी शुरु कर दिया था। लेकिन स्क्रिप्ट राइटर्स संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। साजिद भी स्क्रिप्ट से खास खुश नहीं थे। लिहाजा, एक बार फिर टीम नए सिरे से कहानी पर काम कर रही है। जाहिर है जब तक साजिद कहानी से खुश नहीं होंगे.. फिल्म प्रोडक्शन पर काम शुरु नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications