CONFIRM: ईद 2020 पर नहीं आएगी सलमान खान की 'किक 2', यहां जानें डीटेल
जैसे ही सलमान खान ने घोषणा की कि संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह ईद 2020 पर नहीं आ रही है। लेकिन वो दूसरी फिल्म के साथ ईद पर आ रहे हैं। सभी ने अंदाज़ा लगा लिया कि सलमान खान की किक 2 ईद पर आएगी। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में हैं। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि किक 2 ईद 2020 पर नहीं आ रही है।
साजिद नाडियाडवाला ने कहा- किक 2 पर मैं काम कर रहा हूं। जैसे ही इंशाल्लाह की डेट बदली गई तो मुझसे पूछा गया कि 'किक 2' किस स्टेज पर है। लेकिन फिलहाल मेरे पास 7-8 फिल्में हैं। किक 2 का ड्राफ्ट तैयार है, लेकिन उसे स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स में बदलने के लिए मुझे 4, 5 महीने चाहिए। इसीलिए फिल्म ईद 2020 पर तो नहीं आ रही है।

इंशाल्लाह के पोस्टपोन होते ही सबसे बड़ा सवाल यही आ खड़ा हुआ है.. कि ईद पर आखिर किस फिल्म के साथ सलमान धमाका करने वाले हैं। फिलहाल दबंग 3 क्रिसमस पर रिलीज हो रही है.. और इसके अलावा किसी फिल्म के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications











