सोने से लदी मुस्लिम दुल्हनों को देखते रह गए सलमान खान, जानिए ये किसकी शादी में पहुंचे भाईजान

Salman Khan Friend Wedding

Salman Khan Friend Wedding: सुपरस्टार सलमान खान का रौला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम धमकियों के बीच सलमान खान अपने हाई सिक्योरिटी काफीले के साथ बेखौफ घूमते-फिरते दिखाई देते हैं। अब एक बार फिर से सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हाई सिक्योरिटी के साथ सलमान खान

इस वीडियो में सलमान खान एक ग्रैंड वेडिंग में शिरकत करते दिखाई दे रहे हैं। जिस दबंग अंदाज में सलमान खान ने हाई सिक्योरिटी के साथ इस शादी में शिरकत की उससे हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये किसकी शादी है जिसे अटेंड करने के लिए सलमान खान खुद पहुंचे हैं।

सलमान खान के दोस्त की शादी

बता दें कि सलमान खान मुंबई में अपने दोस्त अयाज खान और जेबा की शादी में देखा गया। इस वेडिंग सेरेमनी में सलमान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकियों के कारण भाईजान के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

दूल्हा दुल्हन से सलमान खान की मुलाकात

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में Salman Khan ने दूल्हा-दुल्हन से गर्मजोशी से मुलाकात की। वो उनके परिवार से भी प्यार-मोहब्बत से मिले। उनके आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जो उनसे बातचीत करना चाहते थे या हाथ मिलाना चाहते थे। इस मौके पर सलमान ने नीली शर्ट, ग्रे जैकेट और मैचिंग पैंट पहना था।

गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा टाइट

मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी के लिए 'वाई-प्लस' सुरक्षा दी है। हाल ही में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी सुरक्षा टाइट की गई, क्योंकि वहां महिला समेत दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X