कैट की वैनिटी वैन में सलमान खान!
बॉलीवुड में सलमान खान और कैटरीना कैफ के बारे कई बातें हर रोज सामने आती हैं। उनके रिश्तों को लेकर कई अटकलें भी लगाईं जाती हैं। लोगों को यह भी समझ नहीं आता आज जब इनका ब्रेकअप हो गया है इसके बाद भी उनके बीच इतना अच्छा रिश्ता कैसे बना हुआ है।
ब्रेकअप के बाद भी जब कैट को सलमान की जरूरत पड़ती है तो सल्लू वहां पहुंच जाते हैं। जब सलमान को किसी भी चीज की जरूरत पड़ती है तो कैट उन्हें पूरा करती हैं। खबर आई है कि सल्लू कैट की वैनिटी वैन में देखें गए। अरे अरे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है इस वैन में कैट नहीं थी।
दरअसल इनदिनों कैट लंदन में शाहरूख के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और कैट की वैनेटी वैन का इस्तेमाल सलमान कर रहे हैं। सलमान इन दिनों मुंबई में दबंग 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें एक अच्छी वैनिटी वैन की ज़रूरत महसूस हुई तो उन्होंने बिना किसी देर के कैट से उनकी वैनिटी वैन इस्तेमाल करने की परमिशन ले ली। कैट ने भी अपने खास दोस्त को इंकार नहीं किया और खुशी से अपनी वैनिटी वैन सल्लू को दे दी।


Click it and Unblock the Notifications