..................... Salman Khan and katrina kaif Tiger Zinda Hai shooting detail in austria - Hindi Filmibeat

OMG..सलमान ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड..170 का आंकड़ा..भारत की पहली...

ऑस्ट्रिया के बाद सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है की शूटिंग मुंबई, अबू धाबी और मोरक्को में होगी।एक बार फिर सलमान खान ने रिकॅार्ड तोड़ दिया है।आइए जानते हैं कैसे।

By Prachi Dixit

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मार्च में टाइगर जिंदा है कि शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हुए थे। हाल ही में इस फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर दोनों ही लौट आए हैं। यहां पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने रोमांटिक सीन के साथ एक्शन सीन की शूटिंग की।

लेकिन इस शूटिंग से जुड़ी एक खास जानकारी हमारे हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शुरुआत में ऑस्ट्रिया का खूबसूरत शहर Tirol दिखाया जाएगा। यहीं से इस फिल्म की शुरुआत होगी। जहां पर टाइगर और जोया एक साथ Tirol के छोटे से गांव में रहते हैं।

इसके साथ इस फिल्म में Tirol और ऑस्ट्रिया का नाम भी लिखा हुआ दिखाया जाएगा। सलमान और कैटरीना के यह शहर बेहद खास है। यहीं पर सलमान और कैटरीना ने सुभाष घई के निर्देशन में 2007 में रिलीज हुई युवराज की शूटिंग Tirol शहर में ही की गई थी।

Tiger Zinda Hai,Salman Khan

उन दिनों सलमान और कैटरीना के अफेयर की चर्चा जोरों पर रही। अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद दोनों अलग हो गए थे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया में हुई इस फिल्म की शूटिंग लार्ज स्केल पर की गई है। ऑस्ट्रिया में मौजूद 170 इंटरनेशनल टीम के साथ शूटिंग की गई।

इससे पहले ऑस्ट्रिया के टिरोल शहर में तकरीबन 80 फिल्म और टीवी प्रोडक्शन केे शो की शूटिंग हो चुकी है। टाइगर जिंदा ही ऐसी पहली भारतीय फिल्म है जिसकी शूटिंग इतने बड़े पैमाने पर की गई।

बता दें कि भले ही सलमान खान हिंदी सिनेमा के ब्लाॅकबस्टर खान हैं लेकिन सलमान के करियर के लिहाज से यह फिल्म उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर आयी है। यकीन नहीं होता..यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X