..................... salman khan katrina kaif tiger 3 on vickt kaushal viral video the great khali becomes father at 51 - Hindi Filmibeat

Entertainment Highlights: विक्की कौशल से हरे सलमान खान! खली बने पापा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates 18 November- हर दिन की तरह आज भी मनोरंजन गलियारा तमाम दिलचस्प खबरो, गॉसिप्स, वायरल वीडियोज और सेलेब्स के अप्डेट से पटा दिखाई दे रहा है। सभी अप्डेट्स को एक क्लिक में पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

दिन की शुरुआत ही गुड न्यूज़ हो रही है। भारत के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली एक बार फिर से पिता बन गए हैं। खली ने 51 साल की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है। शादी के नौ साल बाद खली के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। खली के घर पर बेटे ने जन्म लिया है। वह इस समय अमेरिका में पत्नी हरपिंदर कौर के साथ हैं। अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे के जन्म के बाद खली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

वहीं दूसरी और मनोरंजन की सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक यानि के टाइगर 3 जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं फिल्म की लीड जोड़ी सलमान खान और कैटरीना कैफ का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं और कहते हैं बहुत लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा। इस दौरान कैटरीना की मंद मंद मुस्कान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

यहां देखिए वीडियो...

LIVE Feed
  • Nov 18, 2023 7:55 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे अपने 2 फ्लैट, उड़ता पंजाब निर्देशक के साथ करोड़ो में हुई डील!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में देसी गर्स को लेकर खबर आई है कि, एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को 6 करोड़ में बेच दिए हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में बेचे अपने 2 फ्लैट, उड़ता पंजाब निर्देशक के साथ करोड़ो में हुई डील!
  • Nov 18, 2023 7:19 PM

    सलमान खान ने इमरान हाशमी को बीच कार्यक्रम के दौरान कि किस करने की कोशिश, मौजूद लोग रह गए हैरान

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। सलमान खान के अलावा टाइगर 3 में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं। अब फिल्म की सफलता को देखते हुए टाइगर 3 की टीम ने एक खास इवेंट में मुंबई में रखा और इस दौरान सलमान खान ने इमरान हाशमी को किस करने की कोशिश की।

    सलमान खान ने इमरान हाशमी को बीच कार्यक्रम के दौरान कि किस करने की कोशिश, मौजूद लोग रह गए हैरान
  • Nov 18, 2023 6:38 PM

    'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन की कायापलट ने किया फैंस को इम्प्रेस, बदल गया एक्टर का अंदाज

    कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के वर्सटाइल एक्टर माने जाते हैं। लगभग हर तरह के किरदार में फिट कार्तिक अब अपने रोल्स में और वेरिएशन्स लाने के लिए तैयार नजर आते हैं। सत्यप्रेम की कथा के बाद एक्टर चंदू चैंपियन में दिखेंगे जिसमें उनका रोल रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगा। कार्तिक ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग से अपने लुक की फोटो शेयर की है।

  • Nov 18, 2023 5:53 PM

    V Shantaram की बर्थ एनिवर्सरी पर MIB India ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर रहे वी.शांताराम बेशक हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान को कोई कभी नहीं भुला सकता है। इस बीच वी.शांताराम की बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information And Broadcasting) ने इस फिल्ममेकर के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।

  • Nov 18, 2023 4:59 PM

    'टाइगर 3' की उल्टी गिनती शुरू, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाए बस इतने पैसे

    मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन से भरपूर फिल्म में सलमान खान ही नहीं, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने भी अपने एक्शन अवतार से फैंस को चौंका दिया। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन भी दमदार था, लेकिन अब कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी शुक्रवार को 13.25 करोड़ का कारोबार किया। 6 दिनों में मूवी 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। टोटल कलेक्शन 201 करोड़ हो गया है।

  • Nov 18, 2023 4:16 PM

    फिल्म सेट पर Kangana Ranaut को मिला रजनीकांत से खास सरप्राइज

    कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म तेजस रिलीज हुई जिसका बॉक्स ऑफिस रिस्पांस कुछ खास नहीं रहा। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना का नेकस्ट प्रोजेक्ट साउथ सिनेमा के हीरो आर माधवन के साथ होगा। एक्ट्रेस ने अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की। साथ ही रजनीकांत के साथ भी कंगना की फोटो सामने आई है।

  • Nov 18, 2023 3:22 PM

    शाहरुख ने की डेविड बेकहम की जमकर तारीफ, फुलबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

    शाहरुख खान ने तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए अंग्रेजी फुटबॉलर डेविड बेकहम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की है। किंग खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी के दौरान बेकहम के साथ खींची गई एक तस्वीर साझा की।

  • Nov 18, 2023 3:14 PM

    हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पहन पार्टी में पहुंचीं Disha Patani, एक्ट्रेस की मदमस्त अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल

    दिशा पाटनी किसी भी इवेंट में अपनी ग्लैमरस साइड दिखाना नहीं भूलतीं। चाहे इंडियन अटायर में हों या वेस्टर्न आउटफिट में एक्ट्रेस हर लिबाज में खूबसूरत और टिपटॉप नजर आती हैं। हाल ही में एक इवेंट का आयोजन किया गया जहां बी टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में दिशा ने अपने लुक्स से चार चांद लगा दिया।

  • Nov 18, 2023 1:51 PM

    फराह खान ने 'पहला नशा' के कोरियोग्राफी को लेकर शेयर की कई बातें

    फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान, जो वर्तमान में सेलिब्रिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' में जज के रूप में नजर आ रही हैं, ने पुरानी यादें ताजा कीं और ट्रैक 'पहला नशा' के लिए कोरियोग्राफी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह गाने के लिए कुछ नया और बिल्कुल अलग करना चाहती थीं।

  • Nov 18, 2023 1:10 PM

    अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के लिए कंगना रनौत, माधवन फिर आए एक साथ

    'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद, एक्ट्रेस कंगना रनौत और आर. माधवन एक बार फिर अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन आज चेन्नई में शुरू हुआ। घोषणा करने के लिए कंगना ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "आज चेन्नई में, हमने अपनी नई फिल्म, एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू की। अन्य विवरण जल्द ही आ रहे हैं। फिलहाल, इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।"

  • Nov 18, 2023 12:30 PM

    'बिग बॉस 17': सलमान ने लगाई अनुराग की क्लास, कहा 'मैं एक्सप्लेनेशन देता नहीं हूं'

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की क्लास लगाते नजर आएंगे। चैनल ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है। अनुराग ने बिग बॉस से कहा था कि वो चाहते हैं कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' में उनकी 'ब्रोसेना' कहे जाने वाले फैनबेस की बात न करें। इसी के बारे में बात करते हुए, प्रोमो में सलमान कहते हुए नजर आएंगे, ''आप में से कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं। बेशक समझे, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।''

  • Nov 18, 2023 12:29 PM

    मलाइका मेरी 'पहली संतान' हैं: फराह खान

    फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें अपनी 'पहली संतान' बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले मलायका अरोड़ा को खोजा और फिर दीपिका पादुकोण को। 'छैया छैया' गाने के लिए चलती ट्रेन में शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में 'झलक दिखला जा' की जज मलाइका ने कहा, "मुझे याद है कि चलती ट्रेन पर डांस करना कितना चुनौतीपूर्ण था। हम सभी डरे हुए थे। आपने यहां इस मूविंग प्लेटफॉर्म पर जो प्रयास किया, वह आपके लिए भी कठिन रहा होगा। यह एक बहुत अच्छा एलिमेंट है, जिसे आप लेकर आये।"

  • Nov 18, 2023 11:02 AM

    यामी गौतम ने अनटाइटल फिल्म की शूटिंग की पूरी, रैप-अप शेड्यूल से शेयर की फोटो

    बॉलीवुड फिल्मों 'विक्की डोनर', 'उरी', 'ओएमजी 2' और अन्य फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने करियर की "सबसे महत्वपूर्ण फिल्म" की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली अनटाइटल फिल्म के रैप-अप शेड्यूल से एक तस्वीर साझा की। वह मेपल का पत्ता पकड़े हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रही है।

  • Nov 18, 2023 10:23 AM

    Bigg Boss 17: कई दिनों तक चली फ्लर्टिंग के बाद अभिषेक कुमार ने खानजादी को कहा 'बहन'

    'बिग बॉस 17' में कई दिनों तक फ्लर्ट करने के बाद अभिषेक कुमार ने एक टास्क में खानजादी उर्फ फिरोजा खान को "बहन" कहा और उन्हें "फेक" करार दिया। बिग बॉस के दिवाली सेलिब्रेशन में एक कार्ड गेम के दौरान अभिषेक खानजादी के लिए अपने शब्दों को लेकर काफी गंभीर हो गए। उन्होंने कहा, "नोमिनेट होती है तो घर जाने की बात करती है। ये हैम्पर के लिए एक लड़के का दिल तोड़ती है।" बता दें कि वह उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जहां खानजादी ने कहा था कि वह धीरे-धीरे अभिषेक कुमार के प्यार में पड़ रही हैं, लेकिन यह दावा करते हुए अपने बयान से पीछे हट गई कि उसने ऐसा सिर्फ जीतने के लिए कहा था। अभिषेक ने कहा, "अरे बहन!... अगर तुझे हैंपर चाहिए, तो मैं 20 हैंपर दे दूंगा, लेकिन किसी की फिलिंग्स का मजाक मत उड़ाओ।"

  • Nov 18, 2023 10:00 AM

    पाक क्रिकेटर ने उड़ाई नीना गुप्ता-विवियन रिचार्ड्स के रिलेशन की खिल्ली, भड़की बेटी मसाबा

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर विवादित बयान दिया है। रमीज राजा ने नीना गुप्ता के साथ वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिश्तों को लेकर उनका मजाक उड़ाया। नीना और विवियन के रिश्ते पर दिए गए इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने रमीज राजा को उनकी मां का मजाक उड़ाने को लेकर खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि नेशनल टीवी पर रमीज राजा मेरी मां का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसा तो होने नहीं दूंगी, यह अब भी मेरी लड़ाई है।

  • Nov 18, 2023 9:16 AM

    आलिया भट्ट ने किया खुलासा, ''रणबीर कपूर 'बर्प स्पेशलिस्ट' हैं''

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि उनके पति और स्टार रणबीर कपूर 'बर्प स्पेशलिस्ट' हैं। आलिया ने कहा, ''वह राहा से बेहद प्यार करते हैं, वह कभी-कभी बस उसे देखते ही रहते हैं, उसे परेशान करते हैं, उसके साथ गेम खेलते हैं। शुरू में वे 'बर्प स्पेशलिस्ट' थे। एकमात्र चीज जो वह नहीं कर रहे हैं, वह है उसे फीड कराना।'' आलिया को करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में गेस्ट के तौर पर देखा गया।

  • Nov 18, 2023 8:44 AM

    रश्मिका और कैटरीना के बाद अब काजोल का डीपफेक वीडियो वायरल

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के साथ-साथ डीपफेक का मुद्दा भी बढ़ रहा है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कैटरीना कैफ के बाद, अब काजोल डीपफेक विवाद का शिकार हो गई हैं। एक इंटरनेट इंफ्लूएंसर के वीडियो पर काजोल का चेहरा लगा दिया गया है। हालांकि, मूल क्लिप को इस साल जून में इंफ्लूएंसर रोजी ब्रीन ने टिकटॉक पर 'गेट रेडी विद मी' ट्रेंड के हिस्से के रूप में शेयर किया था। लेकिन, यह हाल ही में फिर से सामने आया, जिससे एआई के उपयोग पर चिंताएं पैदा हो गईं।

  • Nov 18, 2023 8:44 AM

    आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह में जलवा बिखेरेंगे शाहिद, माधुरी, पंकज त्रिपाठी

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का 54वां संस्करण 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। सितारों से सजे इस समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, पंकज त्रिपाठी, नुसरत भरूचा के साथ गायिका श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह भी अपना जलवा बिखेरेंगे। गोवा की राजधानी पणजी के शमाप्रसाद इंडोर स्टेडियम में आयोजित महोत्सव के विभिन्न वर्गों में 250 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। उद्घाटन के बाद समारोह की मेजबानी अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना करेंगी।

  • Nov 18, 2023 8:43 AM

    मराठी एक्टर आशुतोष कुलकर्णी टीवी शो 'अटल' में कृष्ण बिहारी वाजपेयी की निभाएंगे भूमिका

    मराठी एक्टर आशुतोष कुलकर्णी को अपकमिंग टेलीविजन शो 'अटल' में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया गया है। यह टीवी शो दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के अनकहे पहलुओं की पड़ताल करता है। भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की जटिलताओं को उजागर करेगा। उन घटनाओं, विश्वासों और चुनौतियों पर प्रकाश डालेगा, जिन्होंने उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में ढाला।

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X