..................... Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 and Kabhi Eid Kabhi Diwali shooting detail here read। सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 और कभी ईद कभी दीवाली शूटिंग यहां पढ़िए पूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

टाइगर की स्पीड में सलमान खान पूरा करेंगे टाइगर 3 का काम, फैंस के लिए बड़ी अपडेट

By Filmibeat Desk

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। सलमान खान ने कोरोना के मामले में कमी को देखते हुए टाइगर 3 की शूटिंग शुरू की। बिग बॅास 15 के लांच के पहले ही सलमान खान टाइगर 3 के विदेश के कई सारे लोकेशन पर शूटिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ ने विदेश के उन लोकेशन पर पहले शूटिंग कर ली ताकि उनके आगे के काम में कोई परेशानी ना हो।

खास तौर पर सलमान खान को बिग बॅास 15 के वीकेंड के वार की शूटिंग के लिए हर वीक की डेट पहले ही तय हो चुकी थी। ऐसे में सलमान खान और कैटरीना कैफ अब मुंबई के ही कई अलग लोकेशन पर सेट बनाकर टाइगर 3 की शूटिंग को पूरा करेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार टाइगर 3 की शूटिंग को खत्म करने के लिए 40 दिन का शेड्यूल तय किया गया है।

Salman Khan,

बताया जा रहा है कि टाइगर 3 की 80 प्रतिशत की शूटिंग पूरी की जा चुकी है। मुंबई में सलमान खान की टाइगर 3 के लिए बड़ा सेट बनाया गया है।टाइगर 3 को इसी सेट पर 40 दिन के समय सीमा के अनुसार पूरा करने की प्लानिंग की गई है। मनीष शर्मा टाइगर 3 का निर्देशन कर रहे हैं।

40 दिन में टाइगर 3 की शूटिंग

40 दिन में टाइगर 3 की शूटिंग

ऐसे में कई एक्शन और रोमांटिक सीन के साथ सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी 40 दिन में टाइगर 3 की शूटिंग को खत्म करेंगे। इसके बाद फिल्म का आगे का काम पूरा किया जाएगा।टाइगर 3 का काम खत्म होने के बाद सलमान खान अपनी आगामी फिल्म के काम में बिजी हो जायेंगे।

2021 के अंत तक सलमान खान टाइगर 3 का काम खत्म

2021 के अंत तक सलमान खान टाइगर 3 का काम खत्म

टाइगर 3 की शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर की शूटिंग को पूरा करेंगे। सलमान खान का इसमें कैमियो है। इस वजह से वह पहले ही इसे पूरा करने की डेट फिक्स कर चुके हैं।सलमान खान को इस फिल्म के लिए केवल 15 दिन देना होगा। इसका काम खत्म करने के बाद सलमान खान का पूरा फोकस केवल कभी ईद कभी दीवाली पर होगा। साल 2021 के अंत तक सलमान खान टाइगर 3 और गॅाडफादरके साथ बिग बॅास 15 का काम खत्म करेंगे।

सलमान खान टाइगर 3

सलमान खान टाइगर 3

इसके बाद नए साल में सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म कभी ईद कभी दीवाली का काम शुरू करेंगे। साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बन रही इस फिल्म की शुरुआत 15 जनवरी से होगी।मुंबई फिल्म सिटी में इसके लिए एक आलीशान घर का सेट तैयार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X