टाइगर जिंदा है का नया पोस्टर OUT..एक्शन अवतार में सलमान-कैटरीना
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लंबे अरसे बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों का ही एक्शन और रोमांस दर्शकों को देखने मिलेगा।
आज फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर वाकई काफी दमदार हैं और सलमान खान के फैन्स खासकर उन्हें एक्शन अवतार में देखना पसंद करते हैं तो उन्हें पोस्टर जरुर अच्छा लगेगा।

Recommended Video

Tiger Zinda Hai Poster: Salman Khan and Katrina Kaif back with full action | FilmiBeat
आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों को ही दर्शक बहुत पसंद करते हैं। टाइगर जिंदा है का क्रेज तो दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से टाइगर की तरह ही दहाड़ मारने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications