सलमान खान ने कर दी ईद मुबारक, 2019 पर लगा भारत का BLOCKBUSTER ठप्पा
Recommended Video

सलमान खान और कैटरीना कैफ भारत की शूटिंग मालटा में कर के लौट चुके हैं। फिल्म का अगला शेड्यूल अबू ढाबी में है लेकिन अभी से ही फिल्म से जुड़ी जितनी भी खबरें आ रही हैं, सब शानदार है। हाल ही में अली अब्बास ज़फर ने सलमान और कैटरीना की एक बेहद प्यारी तस्वीर शूट की थी। अब बाहर आ चुकी हैं इस तस्वीर की सारी डीटेल्स।
दरअसल, ये शॉट है फिल्म के पहले गाने का जिसे मालटा में शूट किया गया है और गाने के बोल हैं - इश्के दी चाशनी। यानि कि सलमान ने अभी से 2019 की ईद मुबारक कर दी है और फैन्स का मुंह मीठा हो ही जाएगा। इसी के साथ ही अब तक भारत से जुड़ी जितनी भी खबरें आ रही हैं उससे ये तय है कि 2019 की ईद ब्लॉकबस्टर ही होनी है।

इस गाने का सेटअप बेहतरीन है। चारों तरफ जगमगाती हुई बत्तियां हैं जैसे कि दीवाली की रौनक और उसी के साथ परोसा गया है सलमान और कैटरीना का रोमांस। गौरतलब है कि पिछले साल टाईगर ज़िंदा है में सलमान और कैटरीना के दिल दियां गल्लां ने फैन्स के दिल में ज़ोरदार दस्तक दी थी।
[2019 छोड़िए सलमान ने अभी से 2020 की ईद मुबारक कर दी है]
इस बार भी कार्यक्रम ऐसा ही कुछ लग रहा है। दोनों की पहली तस्वीर देखकर वैसे भी फैन्स पागल हो चुके हैं। ये शूट किसी रोमांटिक सीक्वंस का है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और कैटरीना, कब, कहां और कैसे अपना रोमांस ज़िंदा रख पाते हैं। वैसे भी सलमान के लिए रोमांटिक दिखना एकदम ही अलग ज़ोन होता है।


Click it and Unblock the Notifications