खुलासा..20 डिग्री में सलमान और कैटरीना का रोमांस..मोस्ट रोमांटिक सांग
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर जिंदा है में अपने पहले रोमांटिक सांग की शूटिंग पूरी कर ली है। यहां देखें पूरी जानकारी।
सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर जिंदा है शूटिंग ऑस्ट्रिया में कर रहे हैं। एक्शन सीन से पहले इस फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग पहले शेड्यूल में पूरी कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 डिग्री के कम तापमान इस गाने की शूटिंग की गई है। इस फिल्म के लिए शूट किया गए पहले गाने दिल दिया को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में लोकेशन का बखूबी ध्यान रखा गया है। गोल्डन रूफ के आर्कषण लोकेशन पर इस पूरे गाने की शूटिंग की गई है।

इस लोकेशन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां पर कई हॅालीवुड फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। मुख्य तौर पर जेम्स बॅान्ड की फिल्मों की शूटिंग यहां पर की जा चुकी है। सलमान और कैटरीना की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाने के लिए इस लोकेशन को परफेक्ट माना जा रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि यशराज ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी फिल्मों के रोमांटिक गाने की लोकेशन पर विशेष ध्यान दिया है। जो कि टाइगर जिंदा है में भी बरकरार रहने वाला है। बहरहाल रोमांटिक गाने के बाद अब इस फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग भी जल्द शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि यशराज बैनर के साथ मिलकर सलमान ने टाइगर जिंदा है को ब्लाॅकबस्टर फिल्म बनाने की परफेक्ट प्लानिंग की है। यहां देखिए आखिर कैसे..


Click it and Unblock the Notifications