टाइगर जिंदा है के बाद फिर साथ नजर आएंगे सलमान खान और कटरीना कैफ
सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते है और हमेशा उनके साथ आने का इंतजार कर रहते है। हाल ही में दोनो को फिल्म टाइगर जिंदा है में साथ देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई थी। इसके बाद एका बार फिर से चर्चा है कि दोनो साथ में नजर आने वाले है..लेकिन इस बार किसी भी फिल्म में नहीं बल्कि कहीं औरर दोनो एक स्टेज शेयर करेंगे। दोनो मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में नजर आएंगे जोकि 1 अगस्त को होने वाला है।
सलमान खान और कटरीना कैफ इसमें रैंप पर चलते हुए नजर आने वाले है। मनीष मल्होत्रा इस बारे में जाने जाते है कि वो बड़े बड़े सुपरस्टार्स को साथ में ले ही आते है और अपने शो की शोभा बढ़ाते है।

मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के टॉप डिजायनर्स में से एक और वो सभी सुपरस्टार्स को अपना डिजायन किया हुआ कपड़ा पहना चुके है। बता दें कि इस बार सलमान के साथ कटरीना के आने की खबर ने इस शो की कीमत को डबल कर दिया है।
बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ हाल ही में दबंग टूर से वापस आए है और अपनी अपनी फिल्मों मे बिजी हो गए है। सलमान खान की बात करें तो वो अली अब्बास जफर की फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है।
इस फिल्म को उनकी बहन अलवीरा खान प्रोड्यूस कर रही है। सलमान खान इस फिल्म के अलावा दबंग 3 की शूटिंग भी जल्दी शुरु कर देंगे और खबरों की माने तो दोनो फिल्मों को साथ में शूट करेंगें।
बात करें कटरीना कैफ की तो फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को लेकर चर्चा में है और उनकी फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म की स्टारकास्ट में आमिर खान और अमिताभ बच्चन है जो कि इस फिल्म के लिए काफी समय से काम कर रहे है।
फिलहाल अब सलमान और कटरीना एक साथ कब आते है ये तो समय बताएगा पर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में दोनो 1 अगस्त को जरूर नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications












